फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: कोलकाता में बारिश के आसार, दूसरे वनडे में हो सकती है ये दिक्कतें

Thu, 21 Sep 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
ईडन गार्डन्स
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। इसी बीच मौसम के लिहाज से यदि बात करें तो मौसम में नरमी छाई हुई है। आसमान में कहीं धूप तो कहीं बादल दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


कोलकाता में इस समय मौसम का जो मिजाज है, वो तो यही इशारा कर रहा है कि बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आसमान में पूरे दिन धूप और बादल छाया रहेगा। हालांकि बीच-बीच में बारिश की संभावना भी जताई गई है। दूसरे मैच में दिक्कत ये हो सकती है कि दोनों टीमों को टी-20 स्टाइल में खेलना पड़ सकता है।

पढ़ेंः- शेन बॉन्ड ने कहा, ये है वर्तमान में टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के दूसरे वनडे के लिए दोनों कप्तान दिन में 1 बजे टॉस के लिए मैदान पर जाएंगे। बता दें कि सीरीज में टीम इंडिया नें 1-0 की बढ़त बना चुकी हैं।जानकारी के मुताबिक पूरे समय मैदान पर कवर लगे रहने के कारण टीम इंडिया आउटडोर प्रैक्टिस भी नहीं कर पाई। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंडोर प्रैक्टिस की है।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि चेन्नई की तरह ही कोलकाता में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। कोलकाता में काले बादल छाए हुए हैं और दूसरे वनडे में भी बारिश के आसार काफी हैं। मैच के पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें मैदान पर अभ्यास करने पहुंची लेकिन मैदान गीला होने की वजह से प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें