फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जैक रसेल ने ऋषभ पंत को दी सलाह, तकनीकी खामियों को दूर करने कहा

Wed, 16 Jul 2025 09:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रसेल पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन क्रिकेट जगत की खबरें पर नजर रखना उन्हें पसंद है। रसेल भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट के लिए मैदान गए थे। रसेल का मानना है कि पंत भले ही अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं, लेकिन उन्हें विकेटकीपिंग की कुछ कमियों को दूर करना होगा।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में अच्छे रंग में दिखे हैं, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जैक रसेल ने उन्हें तकनीकी खामियों को दूर करने की सलाह दी है। रसेल का मानना है कि पंत भले ही अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं, लेकिन उन्हें विकेटकीपिंग की कुछ कमियों को दूर करना होगा। 
विज्ञापन

पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहते हैं रसेल
रसेल पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन क्रिकेट जगत की खबरें पर नजर रखना उन्हें पसंद है। रसेल भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट के लिए मैदान गए थे। रसेल ने कहा,  कई अच्छे विकेटकीपर रहे हैं। मैं कहूंगा कि मेरे समय में एलन नॉट और बॉब टेलर मेरे दो नायक थे। लेकिन मुझे सैयद किरमानी को देखना पसंद था। जब मैं छोटा था, तब मैं उन्हें बहुत देखता था। मुझे लगता था कि वह एक अच्छे विकेटकीपर हैं। पंत की बात करूं तो आपको उन्हें खेलते हुए देखना पंसद आएगा ही। वह चाहे बल्लेबाजी कर रहे हों या विकेटकीपिंग, आपको उन्हें देखना अच्छा लगेगा। इसलिए वह एक मनोरंजक खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा, यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि वह कार दुर्घटना के बाद भी क्रिकेट भी खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ी जैमी स्मिथ इंग्लैंड के सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज और विकेटकीपर बनेंगे क्योंकि उनमें बहुत हुनर है। आप उसे गिलक्रिस्ट की श्रेणी में रख सकते हैं। 

पंत की विकेटकीपिंग में किसी कमी के बारे में पूछने पर रसेल ने कहा, वह गलतियां करेगा क्योंकि तकनीकी रूप से कुछ चीजें हैं जिन्हें दूर करने की जरूरत है। लेकिन वह शानदार प्रदर्शन करेगा और गलतियां भी करेगा। ज्यादातर विकेटकीपर गलतियां करते हैं। इंग्लैंड में विकेट लेना काफी मुश्किल है। इसलिए वह यहां परफेक्ट नहीं होगा, लेकिन उसकी बल्लेबाजी बहुत मजबूत है। पर उसे विकेटकीपिंग में कुछ काम करने की जरूरत है, स्टंप तक खड़े होने में बस थोड़े-बहुत बदलाव करने होंगे। अगर वह मुझसे पूछेगा तो मैं उसे बता दूंगा। लेकिन ये छोटी चीजें हैं। 
विज्ञापन

दो बार भारत दौरे पर आए रसेल
रसेल ने दो बार भारत का दौरा किया, पहली बार 1989 में नेहरू कप के लिए और फिर 1996 के विश्व कप के लिए। उसके बाद से वे भारत नहीं गए। एक प्रदर्शनी मैच के दौरान ब्रेबोर्न स्टेडियम की अपनी पेंटिंग को सर्वश्रेष्ठ में से एक मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें