फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मिले पीएम मोदी; बिहार में वोटर लिस्ट अपडेट अंतिम चरण में

Wed, 16 Jul 2025 09:32 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को नियमित और संवैधानिक प्रक्रियाओं का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री देश के मौजूदा हालात और महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों की जानकारी राष्ट्रपति को देते हैं।

विज्ञापन


बिहार में वोटर लिस्ट अपडेट अंतिम चरण में
बिहार में मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक 6 करोड़ 99 लाख 92 हजार 926 मतदाता अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर चुके हैं। कुल प्रक्रिया में अब केवल 6.85% मतदाता बाकी हैं, जिनके पास फॉर्म भरने के लिए नौ दिन शेष हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मैं बिहार के सभी पात्र मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। यह प्रक्रिया 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल के लिए की जा रही है। आयोग ने सभी शेष मतदाताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी.वी. पद्मराजन का 94 वर्ष की उम्र में निधन
केरल के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सी.वी. पद्मराजन का बुधवार को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह उम्र संबंधी बीमारियों के चलते कोल्लम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। स्वतंत्रता संग्राम के समय छात्र कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में कदम रखने वाले पद्मराजन ने शिक्षक और वकील के रूप में भी कार्य किया। वे के. करुणाकरण और ए.के. एंटनी की कैबिनेट में मंत्री रहे और 1983 से 1987 तक केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। उनके नेतृत्व में इंदिरा भवन को पार्टी मुख्यालय के रूप में खरीदा गया था।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के बाद ड्रोन युद्ध की चर्चा हर घर तक पहुंची, बोले एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित
एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित ने बुधवार को कहा कि ड्रोन और अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स (UAVs) युद्ध की रणनीति में एक नया आयाम जोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद अचानक इस तकनीक की अहमियत पर देशभर में चर्चा शुरू हो गई है और अब हर बच्चा भी ड्रोन की ताकत को पहचानने लगा है। दीक्षित ने कहा कि पश्चिम एशिया, यूक्रेन और रूस जैसे क्षेत्रों में इनका व्यापक उपयोग इसे और भी महत्वपूर्ण बना देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें इंडस्ट्री और वैज्ञानिक संस्थाओं के साथ मिलकर घरेलू सैन्य क्षमताओं को विकसित करना होगा। साथ ही सभी हितधारकों को अपने-अपने स्तर पर इनोवेशन पर काम करना चाहिए ताकि भारत की सुरक्षा व्यवस्था को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके।

बंगलूरू में 9 किलो ड्रग्स के साथ तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को बंगलूरू में तीन विदेशी नागरिकों को नौ किलोग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अफ्रीकी देशों के तस्करों द्वारा दिल्ली से बस और हवाई मार्ग से मादक पदार्थ लाए जाने की खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। एनसीबी ने बताया कि बंगलूरू बस स्टैंड और केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रमशः सात किलोग्राम और दो किलोग्राम उच्च श्रेणी के मेथामफेटामाइन की जब्ती हुई। इसके साथ तीन विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया।

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में दो शिक्षक व सहयोगी गिरफ्तार
छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को एक निजी कॉलेज के दो लेक्चरर और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया। छात्रा ने आरोप लगाया है कि फिजिक्स के लेक्चरर नरेंद्र ने नोट्स साझा करने के बहाने उससे दोस्ती की और घर बुलाकर दुष्कर्म किया। लेक्चरर ने धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायत के अनुसार कुछ दिनों बाद बायोलॉजी के लेक्चरर संदीप ने छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। छात्रा ने विरोध किया तो संदीप ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने दावा किया कि उसके पास छात्रा की नरेंद्र के साथ की तस्वीरें और वीडियो हैं। संदीप ने भी अनूप के आवास पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।  

आज सुबह आकाश में बेहद करीब दिखेंगे शनि, नेपच्यून व चंद्रमा
शनि, नेपच्यून और चंद्रमा आज सुबह बेहद करीब आकर आकर्षक नजारा प्रस्तुत करेंगे। अर्धचंद्र के साथ शनि बहुत चमकदार और बगैर दूरबीन के नजर आएगा जबकि नीले रंग का नेपच्यून को सामान्य दूरबीन से देखा जा सकेगा। इस दौरान दूरबीन की सहायता से शनि ग्रह के आकर्षक छल्ले भी देखे जा सकेंगे। आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह नजर आने वाली यह खगोलीय घटना मून डांस कहलाती है।  

 

राष्ट्रपति मुर्मू 17 जुलाई को देंगी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जुलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25 प्रदान करेंगी, जो वार्षिक शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का 9वां संस्करण होगा। मंगलवार को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार यह कार्यक्रम भारत भर के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित करेगा और स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के अथक प्रयासों को मान्यता देगा। इस वर्ष चार श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।  
 

मणिपुर : सुरक्षाबलों ने तलाशी में 86 हथियार बरामद किए
मणिपुर के पांच घाटी जिलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों के चलाए गए अभियान में 86 हथियार और 974 कारतूस बरामद किए गए। अभियान से जुड़े एक अधिकारी के. कबिब ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर इंफाल ईस्ट, काकचिंग, इंफाल वेस्ट, थौबल और बिष्णुपुर जिलों में यह अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 86 हथियारों के साथ 974 विभिन्न प्रकार के ग्रेनेड, गोलाबारूद, विस्फोटक और मोर्टार शेल बरामद किए गए। बरामद हथियारों में पांच एके राइफल, तीन इंसास, 16 एसएलआर, पांच .303 राइफल, 19 पिस्तौल, दो कार्बाइन, नौ अन्य प्रकार की राइफल और 16 सिंगल बैरल गन शामिल हैं।  

 

गुजरात: किसानों का हिंसक प्रदर्शन एक हजार पर केस, 47 गिरफ्तार
गुजरात में डेयरी किसानों के हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने पूर्व कांग्रेस विधायक जशुभाई पटेल समेत एक हजार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी पर पुलिस पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप हैं। अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दावा किया कि झड़प के दौरान अशोक पटेल नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, किसानों के पथराव करने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और चार पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा था।  
 

बांग्लादेशी अफसरों ने भारत के 34 मछुआरे को हिरासत में लिया
कोलकाता। बांग्लादेशी अधिकारियों ने समुद्री सीमा का उल्लंघन कर मछलियां पकड़ने के आरोप में भारत के 34 मछुआरों को हिरासत में लिया और उनके दो ट्रॉलर जब्त कर लिए। पश्चिम बंगाल के एक मछुआरा संघ ने मंगलवार को यह दावा किया। रक्षा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सुंदरबन समुद्रिक मत्स्यजीवी श्रमिक संघ के सचिव सतीनाथ पात्रा ने बताया कि जिले के अधिकारियों को नामखाना से 13 जुलाई को दो ट्रॉलरों पर सवार होकर समुद्र में गए मछुआरों को हिरासत में लिए जाने की सूचना दे दी गई है।  

संसद के मानसून सत्र से पहले खरगे उच्च सदन के सभापति से मिले
 मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष एक सार्थक सत्र की कामना करता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र से पहले मंगलवार को उपराष्ट्रपति और उच्च सदन के सभापति जगदीप धनखड़ से उनके आवास पर मुलाकात की है। इसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा की।

खरगे ने कहा सार्थक सत्र के लिए रणनीतिक, राजनीतिक, विदेश नीति, सामाजिक सरोकार, आर्थिक मुद्दों पर चर्चा और विस्तार से बहस की आवश्यकता है। यह आमजन के विषय हैं, जो सदन की कार्यवाही के दौरान उठाए जाने चाहिए। मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। खरगे ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सदन पटल पर चर्चा और बहस अहम विषय है। सत्र के मद्देनजर उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। 21 अगस्त तक चलने वाले सत्र से पहले मंगलवार को भी कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की यात्रा का हवाला दिया और कहा कि उम्मीद की जानी चाहिए की विस्तार से मुद्दों पर चर्चा होगी। आगामी मानसून सत्र में इस भारत चीन जैसे रिश्तों जैसे अहम विषयों पर प्रधानमंत्री संसद के भीतर इस पर चर्चा के लिए सहमति देगें

आंध्र सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी वेंकटेश्वर राव के खिलाफ कार्रवाई वापस ली
आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एबी वेंकटेश्वर राव के खिलाफ आगे की सभी कार्रवाई वापस लेने का फैसला किया है। सरकार यह कदम उच्च न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ दायर प्राथमिकी और आरोपपत्र को रद्द करने के बाद उठा रही है।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया) के रूप में कार्यरत राव पर पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के कार्यकाल के दौरान भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 511 (अपराध करना) के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

18 मई, 2024 को विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत में उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था। मंगलवार को जारी एक सरकारी आदेश (GO) में कहा गया है कि उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी और आरोपपत्र दोनों को रद्द कर दिया है।

बीआरएस ने चुनाव आयोग से पार्टी के चुनाव चिन्ह से मिलते-जुलते कुछ प्रतीकों को हटाने का आग्रह किया
 बीआरएस नेता बोइनिपल्ली विनोद कुमार और सोमा भारत कुमार ने मंगलवार को राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फ्री चुनाव निशाव की सूची से कुछ समान चुनाव निशानों को हटाने की मांग की क्योंकि वे भारत राष्ट्र समिति के चुनाव चिन्ह ' कार ' की तरह दिखते हैं।

मणिपुर के मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति पैनल के सचिव बने
मणिपुर के मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। छह महीने पहले उन्हें केंद्र से मणिपुर भेजा गया था। कार्मिक मंत्रालय ने 15 जुलाई के आदेश में कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन के साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव पद पर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उन्हें 1991 बैच के आईएएस अधिकारी पुनीत कुमार गोयल के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

गुवाहाटी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक, पीसीसी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक और बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सहित कई बैठकों में भाग लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचे। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी के अन्य प्रमुख नेता बेंगलुरु में AICC ओबीसी सलाहकार परिषद की बैठक में शामिल हुए। 

असम के डिब्रूगढ़ में हाइड्रोकार्बन मिले
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने डिब्रूगढ़ जिले में नामरूप बोरहाट-1 कुएं में हाइड्रोकार्बन की खोज की है। उन्होंने इस खोज को ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक लचीलेपन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। एक्स पर एक पोस्ट में सरमा ने कहा कि ऑयल इंडिया लिमिटेड ने नामरूप बोरहाट-1 कुएं में हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति की खोज की है, यह एक ऐसा कुआं है जिसमें असम सरकार की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खोज तेल ड्रिलिंग में सफल निवेश और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा में योगदान सुनिश्चित करती है। यह खोज असम को प्रत्यक्ष तेल उत्पादक बनने वाला पहला राज्य बनाती है। असम को राजस्व और रॉयल्टी से सशक्त बनाती है और देश के लिए ऊर्जा की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करती है।

कृष्णा जल विवाद ट्राइब्यूनल को फिर मिला एक साल का समय
केंद्र सरकार ने कृष्णा जल विवाद ट्राइब्यूनल को एक और वर्ष का विस्तार देते हुए इसकी समयसीमा 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। यह विस्तार जल शक्ति मंत्रालय द्वारा इंटर-स्टेट रिवर वाटर डिस्प्यूट्स एक्ट, 1956 की धारा 5(3) के तहत सार्वजनिक हित में दिया गया है। यह ट्राइब्यूनल 2004 में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच कृष्णा नदी जल बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए गठित किया गया था। 2010 में पहली रिपोर्ट देने के बाद राज्यों की आपत्तियों के चलते सुनवाई जारी रही। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद तेलंगाना के जुड़ने से विवाद और जटिल हो गया। ट्राइब्यूनल की समयसीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है। अब यह अंतिम रिपोर्ट 2026 तक दे सकेगा।

गुजरात उच्च न्यायालय ने सात वादियों के समूह पर लगाया 1.4 करोड़ रुपये का जुर्माना
गुजरात उच्च न्यायालय ने एक बिल्डर को दी गई विकास अनुमति को रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका दायर करने वाले सात वादियों के समूह पर सामूहिक रूप से 1.4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति डीएन रे की खंडपीठ ने रिट याचिका को 20,00,000 रुपये की दंडात्मक लागत के साथ खारिज कर दिया। इसका भुगतान प्रत्येक याचिकाकर्ता को करना होगा। सोमवार को वेबसाइट पर अपलोड किए गए आदेश में कहा गया है कि यह राशि गुजरात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को जाएगी, जिसका उपयोग अनाथ बच्चों के लाभ के लिए किया जाएगा। पिछले शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि ऐसे बेईमान वादियों के लिए कोई जगह नहीं है, जिन्होंने रिट याचिका में अपनी साख का खुलासा नहीं किया है।

बंगलूरू में युवक की हत्या
बंगलूरु में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति की उसके घर के बाहर चार से पांच लोगों ने हत्या कर दी।  शिवकुमार उर्फ बिकलू शिवा मंगलवार को हलासुरु में वॉर मेमोरियल सर्कल के पास अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तस्वीरों में शिवा के मस्तिष्क सहित अंदरूनी अंग बाहर निकले हुए दिखाई दे रहे हैं। हत्या को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए।  भारतीनगर पुलिस उपायुक्त डीदेवराज और संयुक्त पुलिस आयुक्त रमेश बनोठ ने घटनास्थल का दौरा किया है। आगे की जांच जारी है।

मेघालय में 26 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 26 बांग्लादेशियों को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश में मदद करने के आरोप में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, 22वीं बटालियन के जवानों ने सोमवार को माचोकपारा के पास राज्य राजमार्ग-12 पर पुराखासिया से बारेंगापारा की ओर जा रहे तीन वाहनों को रोका। जांच के दौरान, यह पाया गया कि बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय सूत्रधारों की ओर से घुसपैठ की कोशिश में मदद मिल रही थी। सभी व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

पलक्कड़ में निपाह से मरने वाले शख्स का बेटा भी संदिग्ध, विभाग अलर्ट
 
केरल के पलक्कड़ जिले में निपाह वायरस का एक नया संदिग्ध मामला सामने आया है। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण की रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को बताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें