फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कमिश्नर नीरज कुमार होंगे BCCI के नए ACSU प्रमुख

Thu, 16 Apr 2015 07:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को रवि सवानी की जगह बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई का प्रमुख बनाने की सोच रहा है।
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और सचिव अनुराग ठाकुर समेत शीर्ष अधिकारी कुमार की नियुक्ति पर बात कर चुके हैं। कुमार 31 जुलाई 2013 को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद से रिटायर हुए थे।

अगले सप्ताह बीसीसीआई की कार्यसमिति की बैठक होनी है जिसमें कुमार की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा जाएगा। कुमार की अगुआई में ही दिल्ली पुलिस ने पूर्व टेस्ट गेंदबाज एस श्रीसंत, घरेलू स्पिनर अंकित चव्हान और अजित चंदीला को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया था। ये सभी क्रिकेटर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे और आईपीएल-6 के स्पॉट फिक्सिंग विवाद सामने आने के बाद उनको जेल हुई थी और प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, "ठाकुर और डालमिया दोनों नीरज कुमार की नियुक्ति को लेकर एकमत हैं। वह शीर्ष पुलिस अधिकारी रह चुके हैं और आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच में सक्रिय रहे हैं। अध्यक्ष और सचिव का मानना है कि सवानी की जगह इस पद पर नियुक्ति के लिए कुमार से बेहतर विकल्प नहीं है। मौजूदा पदाधिकारी सवानी की टीम से खुश नहीं हैं और यही वजह है कि छह अप्रैल को जब बाकी उप समितियों का ऐलान किया गया तब एसीएसयू की उपसमिति की घोषणा नहीं की गई।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें