फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास: उन्मुक्त चंद की राह पर मिलिंद कुमार, 30 साल की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा, अब अमेरिका में खेलेंगे

Sun, 22 Aug 2021 04:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के क्रिकेटर मिलिंद कुमार ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह अब अमेरिका की माइनर लीग में खेलते नजर आएंगे। मिलिंद से कुछ दिन पहले भारत को  अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद ने भी भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्मुक्त भी इन दिनों अमेरिका में क्रिकेट खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
क्रिकेटर मिलिंद कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मशहूर ऑलराउंडर मिलिंद कुमार ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह अब अमेरिका की माइनर लीग में खेलते नजर आएंगे। मिलिंद इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उनमुक्त चंद के बाद मिलिंद कुमार ने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। मिलिंद अब अमेरिका में क्रिकेट खेलेंगे। 

विज्ञापन

अमेरिका में होगी नई शुरुआत

भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद मिलिंद अब अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर की नई शुरुआत करेंगे। वह अमेरिका की माइनर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में फिलाडेल्फियंस की तरफ से खेलेंगे। 

ये भारतीय खिलाड़ी पहले ही बन चुके हैं लीग का हिस्सा

अमेरिका की माइनर लीग में खेलने का फैसला करने वाले मिलिंद कुमार भारत के इकलौते क्रिकेटर नहीं हैं। उनसे पहले दो क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर माइनर लीगा का दामन थामा है। मनन शर्मा और अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब जिताने वाले उन्मुक्त चंद अब अमेरिका में खेल रहे हैं।

बीसीसीआई को कराया अवगत

मिलिंद कुमार ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दे दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, मैंने बीसीसीआई को भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में जानकारी दे दी है, मुझे दिल्ली की तरफ से विराट कोहली, शिखर धवन और इशांत शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला मुझे बहुत अच्छा लगा, लेकिन यह समय आगे बढ़ने का है। 
विज्ञापन

ऐसा रहा मिलिेंद का घरेलू क्रिकेट करियर

घरेलू क्रिकेट की बात की जाए तो मिलिंद कुमार ने दिल्ली, सिक्किम और त्रिपरा की टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 46 प्रथम श्रेणी मैचों में 2988 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 261 रन रहा। प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 9 शतक और 15 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा लिस्ट ए में उन्होंने 65 मैच खेले जिनमें उनके बल्ले से 2023 रन निकले। लिस्ट ए में उनके नाम 1 शतक और 18 अर्धशतकों दर्ज हैं। मिलिंद ने टी-20 क्रिकेट में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 58 टी-20 मैचों में 1176 रन बनाए जिनमें उनके छह अर्धशतक शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें