भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) ने पूर्व टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के साथ सेवानिवृत्त अंपायरों की पेंशन बढ़ाने के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का आभार व्यक्त किया।
बीसीसीआई ने पूर्व प्रथम श्रेणी और टेस्ट क्रिकेटरों की पेंशन को दोगुना कर दिया है।
अब तक जिन क्रिकेटरों की पेंशन 15,000 रुपये थी, उसे बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह से 37,500 रुपये की पेंशन को बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया है। अब तक 50,000 रुपये पेंशन पाने वालों को अब 70,000 रुपये मिलेंगे। आईसीए ने बयान में कहा- बीसीसीआई की घोषणा का हमारे सदस्यों ने स्वागत किया है।
उन्होंने कहा- विश्व भर में बढ़ती कीमतों और ब्याज से होने वाली आय में कमी के बीच बोर्ड के इस कदम से कई क्रिकेटरों को फायदा हुआ है। आईसीए अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने कहा, ‘मैं आभारी हूं कि बीसीसीआई ने हमारे इस अनुरोध को स्वीकार करके इस पर अमल किया है। मैं विशेष रूप से बीसीसीआई के सचिव जय शाह का उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’