पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल रणजी टीम के मौजूदा कोच अरुण लाल आज यानी सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। 66 वर्षीय अरुण लाल ने कोलकाता में अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ शादी की। यह उनकी दूसरी शादी है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल रणजी टीम के मौजूदा कोच अरुण लाल आज यानी सोमवार को दोबारा से शादी के बंधन में बंध गए। 66 वर्षीय अरुण लाल ने कोलकाता में अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ शादी की। उन्होंने पहली पत्नी की सहमति के बाद दूसरी शादी की है। अरुण और बुलबुल काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने पिछले महीने ही कथित तौर पर सगाई की थी।
अरुण लाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उनके नाम 729 रन हैं। उन्होंने 13 एकदिवसीय मैचों में 122 रन बनाए हैं। अरुण लाल ने 1982 में अंतरराष्ट्रीय मैचों में डेब्यू करने के बाद 1989 में अपना आखिरी मैच खेला। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, 38 साल की बुलबुल पेशे से टीचर हैं, और वो कोलकाता के एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।