फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्रिकेट से दूर धोनी ने शुरू की जैविक खेती, पपीते के बाद अब उगा रहे हैं तरबूज

Thu, 27 Feb 2020 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिछले कई महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और उनके आईपीएल से मैदान पर वापसी करने की उम्मीद है। लेकिन वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे माही अपने आप को लगातार व्यस्त रखने की कोशिश में लगे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में जाकर भारतीय सेना में अपने सेवाएं देने का मामला हो या परिवार के साथ समय बिताने की बार हो, वे लगातार खुद को व्यस्त रखे हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एम एस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
इसी कड़ी में धोनी अब खेती में भी हाथ आजमाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे खेती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '20 दिनों में पपीते के बाद अब रांची में तरबूज की जैविक खेती की शुरुआत। पहली बार बहुत उत्साहित हूं। 


 
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि धोनी ने आखिरी बार अपना अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया की हार के बाद धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन धोनी ने इसके बाद भारतीय सेना के साथ समय बिताने और अपनी सेवाएं देने का फैसला किया। इस दौरान वे कई सारी द्विपक्षीय सीरीज से बाहर रहे।
विज्ञापन

4 of 4
प्रैक्टिस मैच के दौरान एमएस धोनी - फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
अब 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी होनी तय है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई और रोहित की मुंबई के बीच खेला जाएगा। हालांकि धोनी इससे पहले दो मार्च को चेन्नई की ट्रेनिंग कैम्प में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें