फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आखिर कितनी है कप्तानों की सैलरी, धोनी-विराट-रोहित कमाते हैं बेशुमार पैसा

Thu, 27 Feb 2020 07:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की रणभेरी बज गई है। तैयारियां जोरों पर हैं। विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर आईपीएल के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी भी अब मैदान पर लौट रहे हैं। नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई थी। फटाफट फॉर्मेट के इस खेल में कप्तानों पर टीम का बड़ा दारोमदार रहता है। महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कप्तानों को फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए कितने रुपये का भुगतान करती हैं, ये कभी खुलकर सामने नहीं आया है, लेकिन आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल के सभी टीम के कप्तानों को एक सीजन के लिए कितने रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा - फोटो : पीटीआई
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित ने अपने नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को चार बार चैंपियन बनाया है। रोहित को मुंबई इंडियंस का कप्तान आईपीएल के छठे सीजन (2013) में बनाया गया था, और इसी सत्र में मुंबई ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। इस सीजन के लिए रोहित को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी 15 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही है। 

विज्ञापन

3 of 9
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को आईपीएल में पहली बार 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। स्मिथ आईपीएल में अभी तक चार टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। आईपीएल 2020 में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं। इसके लिए उन्हें करीब 12 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाएगी। 

4 of 9
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए धोनी को सीएसके की प्रेंचाइजी की ओर से 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 9
विराट कोहली, आईपीएल
डेनियल विटोरी के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद 2013 में विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी मिली। आरसीबी अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। विराट पहले सीजन से ही इस टीम के सदस्य हैं। इस सीजन के लिए कोहली 17 करोड़ की राशि बैंगलौर की फ्रेंचाइजी से ले रहे हैं।  
विज्ञापन

6 of 9
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL official web
आईपीएल के सबसे युवा कप्तान श्रेयस अय्यर को 2018 में गौतम गंभीर को हटाकर दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। आईपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली सात साल के बाद अय्यर की कप्तानी में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। अगले सीजन के लिए अय्यर को सात करोड़ रुपये दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी की ओर से मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 9
केएल राहुल
किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार फिर से अपने कप्तान बदले हैं। 2020 के सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को टीम की कमान थमाई है। राहुल ने अभी तक आईपीएल में कप्तानी नहीं की है। राहुल को इस सीजन के लिए पंजाब की फ्रेंचाइजी की ओर से 11 करोड़ रुपये मिलेंगे।

8 of 9
केन विलियमसन - फोटो : IPL official web
न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन को 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। 2018 में डेविड वॉर्नर की गैर-मौजूदगी में विलियमसन को हैदराबाद की कप्तानी थमाई गई थी। आईपीएल में पहली बार कप्तानी करते हुए विलियमसन ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, हालांकि फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2020 के लिए विलियमसन को तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl
साल 2018 में दिनेश कार्तिक को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा और टीम की कप्तानी सौंपी। कार्तिक टीम को प्लेऑफ तक ले जाने में सफल भी रहे। 13वें सीजन में भी कोलकाता की कप्तानी कार्तिक ही करने वाले हैं। इसके लिए उन्हें 7.4 करोड़ रुपये मिलेंगे। कार्तिक आईपीएल में अब तक छह टीमों की ओर से खेल चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें