फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने पर गांगुली का टिप्पणी से इनकार, बोले- आतंकवाद खत्म हो

Mon, 15 Sep 2025 08:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों की तल्खी क्रिकेट के मैदान पर भी देखने मिली जब एशिया कप के मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। अब इस मामले को लेकर सौरव गांगुली ने टिप्पणी से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज गांगुली का कहना है कि ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान, बल्कि दुनिया में हर जगह से आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों की तल्खी क्रिकेट के मैदान पर भी देखने मिली जब एशिया कप के मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

विज्ञापन

भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को हराया
भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से धूल चटाई। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों को तवज्जो नहीं दी और मैच खत्म होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे सीधे पवेलियन लौट गए। गांगुली ने कहा, सबसे अहम है कि आतंकवाद खत्म होना चाहिए, सिर्फ भारत और पाकिस्तान में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में। आपने बहुत सी चीजें होते देखी हैं, इसे भी रुकना चाहिए, लेकिन खेल नहीं रुक सकते। दुनिया भर में आतंकवाद रुकना चाहिए। 

गांगुली ने पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाने के मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, 'आपको सूर्यकुमार यादव से पूछना होगा, उन्हें जवाब देना होगा। मैं बहुत दूर हूं, अपने कपड़ों के ब्रांड को लॉन्च कर रहा हूं। उन्होंने भी इसका जवाब दे दिया है। हर किसी की अपनी बात होती है, बस।' गांगुली ने कहा कि वह भारत-अफगानिस्तान मैच देखना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, पाकिस्तान कहीं से अब टक्कर देने वाली टीम नहीं है। मैं यह बात पूरे सम्मान के साथ कह रहा हूं क्योंकि मैंने उनकी टीम को देखा है। इस टीम में वैसा स्तर नहीं है। भारत क्रिकेट में पाकिस्तान और एशिया कप की किसी भी टीम से बहुत आगे है। एक-दो दिन तो ऐसे होंगे जब उन्हें हार मिलेगी, लेकिन ज्यादातर दिन भारत सर्वश्रेष्ठ टीम ही रहेगी। 
विज्ञापन

गांगुली बोले- भारत और पाकिस्तान में अब कोई मुकाबला नहीं
गांगुली ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले से कोई हैरानी नहीं हुई। उन्होंने कहा, मैंने जो देखा उससे मैं उससे हैरान नहीं हूं। मैंने पहले 15 ओवर के बाद मैच देखना बंद कर दिया। फिर मैंने मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच देखना शुरू कर दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच अब कोई प्रतिस्पर्धा नहीं रही। हम पाकिस्तान को ऐसी टीम के रूप में देखते हैं जिसमें वकार यूनिस, वसीम अकरम, सईद अनवर और जावेद मियांदाद जैसे खिलाड़ी थे। लेकिन आज के पाकिस्तान के साथ ऐसा नहीं है, यह अब बिलकुल अलग है। कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। मैं भारत को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका या अफग़ानिस्तान के साथ खेलते देखना पसंद करूंगा। मुझे नहीं लगता कि भारत और पाकिस्तान में अब कोई मुकाबला है। हम इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते रहते हैं और पिछले पांच वर्षों से हर तरह की हाइप बिखर गई है। यह एकतरफा मुकाबला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें