फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार मिलने पर मांजरेकर ने जताई आपत्ति, इस कारण की आलोचना

Tue, 02 Jul 2024 08:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बावजूद भारत ने पहले छह ओवर में 45 रन बनाए और इस दौरान कोहली ने चार चौके जड़े। हालांकि, कोहली ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की और 14वें ओवर तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 106 रन करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक जड़ा और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली जिस कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर कोहली की पारी से ज्यादा खुश नहीं दिखे और उन्होंने स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन

पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बावजूद भारत ने पहले छह ओवर में 45 रन बनाए और इस दौरान कोहली ने चार चौके जड़े। हालांकि, कोहली ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की और 14वें ओवर तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 106 रन करने में सफल रहे। अक्षर ने भी कोहली का अच्छा साथ निभाया और 31 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। फिर शिवम दुबे ने भी 16 गेंद पर 27 रन बनाए। 

एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए मांजरेकर ने कहा कि कोहली की पारी धीमी थी जिस कारण भारत के इन फॉर्म मध्य क्रम के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को सिर्फ दो गेंद खेलने मिली। मांजरेकर ने कहा, उस पारी के चलते हार्दिक को सिर्फ दो गेंद खेलने का मौका मिला। मुझे लगता है कि भारत की बल्लेबाजी अच्छी थी, लेकिन कोहली की उस पारी के कारण भारत संकट की स्थिति में आ गया था। 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मांजरेकर ने कहा कि अगर डेथ ओवरों में गेंदबाज दमदार प्रदर्शन नहीं करते तो भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबला हार गया था क्योंकि हेनरिच क्लासेन के 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाने के बाद मैच का रुख 90 प्रतिशत दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में चला गया था। मांजरेकर का मानना है कि कोहली की जगह किसी गेंदबाज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देना चाहिए था। 
विज्ञापन

मांजरेकर ने कहा, भारत हार की कगार पर था और दक्षिण अफ्रीका के जीतने की उम्मीद 90 प्रतिशत पहुंच गई थी। कोहली ने उस मैच में 128 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। मेरे लिए गेंदबाज प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार के लिए उपयुक्त विकल्प होता क्योंकि इन्होंने ही भारत के पक्ष में मैच को बदला और टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें