फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: 'क्या गंभीर खिलाड़ियों से खुश हैं?' इस पूर्व बल्लेबाज ने टीम में बदलाव की प्रक्रिया पर रखी राय

Sun, 12 Jan 2025 02:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर के कोच रहते भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा जिससे वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह नहीं बना सका। कार्तिक ने हालांकि, गंभीर का समर्थन किया और कहा कि उन्हें थोड़ी राहत की सांस लेने देनी चाहिए।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पिछले कुछ समय से क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों के निशाने पर चल रहे हैं। टीम के पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हालांकि गंभीर का समर्थन किया है, लेकिन उनका कहना है कि कोच को यह समझना होगा कि वह टीम में मौजूद खिलाड़ियों के साथ खुश हैं या नहीं। कार्तिक का मानना है कि गंभीर को लगातार दो टेस्ट सीरीज में मिली हार को भुलाकर आगे बढ़ना होगा। 
विज्ञापन

गंभीर के कोच रहते भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा जिससे वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह नहीं बना सका। कार्तिक ने हालांकि, गंभीर का समर्थन किया और कहा कि उन्हें थोड़ी राहत की सांस लेने देनी चाहिए। कार्तिक ने कहा, मुझे लगता है कि जब गंभीर की बात हो रही है तो उन्हें थोड़ी राहत की सांस लेने दें क्योंकि वह कठिन समय में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राहुल द्रविड़ के सफल कार्यकाल के बाद उनकी जगह लेना आसान नहीं था। 

कार्तिक ने गंभीर को दी सलाह 
कार्तिक ने कहा, गंभीर ने भी सफलता हासिल की है। टी20 क्रिकेट में टीम को सफलता मिली है, जहां उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया। मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि गंभीर के अंदर क्षमता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके लिए समय कठिन रहा है। मुझे लगता है कि उन्हें जो सबसे बड़ा फैसला लेना है वो यह कि क्या वह मौजूदा खिलाड़ियों से खुश हैं? क्या गंभीर इन खिलाड़ियों को निर्णय लेने के लिए प्रभाव छोड़ने में सक्षम हैं? टेस्ट टीम कैसी दिखनी चाहिए, इस बारे में उनकी विचारधारा क्या है और क्या ये खिलाड़ी उसमें फिट हैं? अगर नहीं, तो आपको स्पष्ट रूप से यह पता लगाना होगा कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका क्या है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे की समीक्षा के लिए हुई बैठक 
बताया जा रहा है कि शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की समीक्षा की है और यह बैठक करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली है। इस बैठक में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच गंभीर दोनों शामिल रहे। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें