फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: बांग्लादेश की टीम का एलान, शाकिब-लिटन को किया गया बाहर, रहीम-महमूदुल्लाह को मिला मौका

Sun, 12 Jan 2025 01:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

टीम को तमीम इकबाल की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने हाल ही में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था और टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से एक थे।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रविवार को बांग्लादेश की टीम का एलान हो गया है। इस टीम की अगुआई नजमुल हुसैन शांतो करेंगे। वहीं, इस टीम में दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जगह नहीं दी गई है। हाल ही में उनका गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था। अब जब तक वह आईसीसी के सामने गेंदबाजी एक्शन को साबित नहीं करते तब तक वह गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

शाकिब-लिटन को किया गया बाहर
37 वर्षीय इस गेंदबाज को चेन्नई के रामचन्द्र सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस में आयोजित जांच में मिले परिणाम के आधार पर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकार क्षेत्र के तहत प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा टीम में सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को भी शामिल नहीं किया गया है। लिटन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। लिटन ने एक जनवरी 2024 के बाद से 35 मैच की 41 पारियों में 17.72 की औसत से 709 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है।

तमीम भी नहीं दिखेंगे, रहीम-महमूदुल्लाह को मौका
टीम को तमीम इकबाल की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने हाल ही में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था और टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से एक थे। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। टीम में मौजूद सीनियर खिलाड़ियों में विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और ऑलराउंडर महमूदुल्लाह शामिल हैं। वहीं, परवेज हुसैन इमोन को वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। वह सात टी20 खेल चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में डेब्यू करने वाले प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बांग्लादेश की चैंपियंस ट्रॉफी टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें