फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ian Chappell: पूर्व कप्तान इयान चैपल ने पत्रकारिता को कहा अलविदा, अंतिम लेख में सचिन तेंदुलकर का जिक्र किया

Sun, 23 Feb 2025 01:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैपल ने कहा- मैं 50 से अधिक वर्षों से लिख रहा हूं, लेकिन अब विदाई का समय आ गया है और यह मेरा आखिरी कॉलम होगा। पत्रकारिता को अलविदा कहना भी क्रिकेट के समान ही है लेकिन मैं जानता हूं कि इसके लिए यह सही समय है।
विज्ञापन
इयान चैपल - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल ने रविवार को अपना आखिरी कॉलम लिखकर अपने पांच दशक से अधिक समय तक चले पत्रकारिता करियर को अलविदा कह दिया। 81 वर्षीय क्रिकेटर ने ईएसपीएनक्रिकइनफो के लिए अपने आखिरी कॉलम में उन कुछ बेहतरीन पलों का जिक्र किया। इनमें 1998 के चेन्नई टेस्ट में सचिन तेंदुलकर और स्पिन के जादूगर दिवंगत शेन वार्न के बीच शानदार मुकाबला और कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की ऐतिहासिक पारी भी शामिल है।
विज्ञापन

चैपल ने आखिरी लेख में किया सचिन का जिक्र
चैपल ने लिखा- लिखते हुए आनंद के कई पल आए, विशेष रूप से सचिन तेंदुलकर का चेन्नई में शेन वार्न से मुकाबला करना। अन्य मुख्य आकर्षणों में ब्रायन लारा की प्रतिभा, रिकी पोंटिंग की आक्रामकता और कोलकाता में वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की कलात्मक पारी के बारे में लिखना शामिल है।

'यह मेरा आखिरी कॉलम है'
चैपल ने हालांकि महसूस किया कि अब कलम को नीचे रखने और कंप्यूटर को पैक करने का सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से संन्यास लेना उतना ही भावनात्मक है जितना कि क्रिकेट को अलविदा कहना। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 75 टेस्ट में 5345 रन बनाने वाले चैपल ने कहा, मैं 50 से अधिक वर्षों से लिख रहा हूं, लेकिन अब विदाई का समय आ गया है और यह मेरा आखिरी कॉलम होगा। पत्रकारिता को अलविदा कहना भी क्रिकेट के समान ही है लेकिन मैं जानता हूं कि इसके लिए यह सही समय है। जब मैं क्रिकेट खेलता था तो मैंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिची बेनो से पूछा था कि क्या संन्यास लेने का फैसला बहुत मुश्किल होता है तो उन्होंने कहा था, नहीं इयान यह फैसला करना आसान है। आपको सही समय पर पता चल जाएगा।
विज्ञापन

चैपल ने कहा कि उनके कॉलम पर अमेरिकी खेल लेखक वाल्टर वेलेस्ले रेड स्मिथ का काफी प्रभाव रहा। उन्होंने कहा, मेरे लेखन पर पुलित्जर-विजेता लेखक रेड स्मिथ का काफी प्रभाव रहा। वह हमेशा सही वर्णनात्मक शब्द के लिए प्रयासरत रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें