फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: महामुकाबले का हुआ आगाज, देखें ICC टूर्नामेंट्स और चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के आंकड़े

Sun, 23 Feb 2025 01:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट्स यानी विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात की जाए तो कुल 13 मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 10 और पाकिस्तान ने तीन मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ देर में महामुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। इसको लेकर फैंस के बीच जमकर उत्साह है। हालांकि, दोनों देशों के फैंस पर दबाव भी होगा, क्योंकि इस मुकाबले के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी होती हैं। दोनों टीमें अब बस आईसीसी टूर्नामेंट्स या फिर एसीसी के टूर्नामेंट्स में आमने-सामने आती हैं। ये वनडे या टी20 मुकाबले हैं। पिछले कुछ वर्षों में दोनों प्रारूप में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है। यह हम नहीं, बल्कि आंकड़े बता रहे हैं। आइए देखते हैं...
विज्ञापन


अब तक वनडे में दोनों टीमें कुल 135 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 57 मैचों में और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। पांच मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, न्यूट्रल वेन्यू यानी किसी तटस्थ स्थान पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिखा है। दोनों टीमों के बीच किसी तटस्थ स्थान पर 77 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 34 और पाकिस्तान ने 40 मैच जीते हैं। तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। 

विज्ञापन

 

भारत और पाकिस्तान के आंकड़े
आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट्स यानी विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात की जाए तो कुल 13 मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 10 और पाकिस्तान ने तीन मुकाबले जीते हैं। ये तीनों जीत (2004, 2009 और 2017) पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में मिली है। वहीं, इसमें टी20 फॉर्मेट को भी शामिल कर लिया जाए तो आईसीसी टूर्नामेंट्स (टी20-वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) के 21 मैचों में भारत ने 17 और पाकिस्तान ने चार मैच जीते हैं। 2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। उसके बाद से टीम इंडिया लगातार जीत रही है। 

भारत के खिलाफ न्यूट्रल वेन्यू पर पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर
  • कुल वनडे: 77
  • भारत जीता: 34
  • पाकिस्तान जीता: 40
  • बेनतीजा: 03


 

भारत के बल्लेबाज और पाकिस्तान के गेंदबाजों के बीच भिड़ंत
भारत को पहले की तरह कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का साथ मिलेगा तो वहीं पाकिस्तान के शाहीन आफरीदी का साथ देने के लिए हारिस रऊफ जैसे डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज होंगे। इसके अलावा नसीम शाह के वेरिएशन से भी परेशानी हो सकती है। आज होने वाले इस मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाजों और पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाजों के बीच रोचक भिड़ंत होगी।

भारत को इस मैच में अच्छे परिणाम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करनी होगी। हालांकि, यह आसान नहीं होगा। शाहीन, नसीम, और रऊफ के पास जिस तरह की तेजी है, वहां भारतीय जोड़ी को पूरा संयम बरतना होगा। रोहित और गिल दोनों की तकनीक की भी इन गेंदबाजों के सामने परीक्षा होगी। रोहित को शाहीन के खिलाफ पहले तीन ओवरों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। 2021 के टी20 विश्व कप और एशिया कप 2023 के ग्रुप मैच में रोहित को शाहीन ने अपनी बनाना स्विंग (अंदर आती गेंद) से शुरुआत में ही आउट कर दिया था। गिल को भी अपने फुटवर्क का ध्यान रखना होगा।


 

टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कम से कम रन बनाने दिए जाएं। वहीं, पाकिस्तान की स्पिन बॉलिंग भी कमजोर कड़ी है। टीम 11 से 40 ओवरों के बीच में ज्यादा से ज्यादा विकेट निकालने में नाकाम रही है। पाकिस्तान के पास अबरार अहमद के रूप में बस एक विशेषज्ञ स्पिनर है। खुशदिल शाह और सलमान आगा पार्ट टाइम स्पिनर्स हैं। भारतीय बल्लेबाजी इनकी गेंद पर ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की कोशिश करेंगे। 


 
विज्ञापन

वनडे में पाकिस्तान से छह साल से नहीं हारा भारत
भारत वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ आठ साल से नहीं हारा है। उसे पिछली बार 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शिकस्त मिली थी। उसके बाद भारत ने एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को दो बार, विश्व कप 2019 में एक बार, एशिया कप 2023 में एक बार हराया और 2023 वनडे विश्व कप में एक बार हराया है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछले 13 वनडे मुकाबलों की अगर बात करें तो भारत को नौ में जीत मिली है। पाकिस्तान ने तीन मैचों को अपने नाम किया है और एक बेनतीजा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें