सीएसके के लिए अच्छा नहीं रहा है मौजूदा सीजन
सीएसके के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जाएगा। गिलक्रिस्ट ने इस मैच से पहले कहा कि धोनी आईपीएल और विश्व क्रिकेट के आइकॉन है और उनके लिए कुछ भी साबित करना शेष नहीं है।
ये भी पढ़ें: Kuldeep-Rinku Viral Video: कुलदीप-रिंकू थप्पड़ विवाद को केकेआर ने किया खारिज, वीडियो जारी कर बताई सच्चाई
गिलक्रिस्ट ने कहा, धोनी को खेल में किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्हें पता होगा कि क्या करना है, लेकिन भविष्य के लिए शायद उन्हें अगले साल आईपीएल खेलने की जरूरत नहीं है। धोनी मुझे पसंद हैं और वह एक चैंपियन और आइकॉन हैं।