ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बैरी जर्मन का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए 19 टेस्ट मैच खेलने वाले बैरी जर्मन ने साल 1968 में हुई एशेज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी।
बैरी जर्मन ने साल 1955 में अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1959 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ कानपुर में खेले गए मुकाबले में डेब्यू किया था। बैरी जर्मन ने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच 1969 में एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।