फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: हार्दिक को उपकप्तान बनाने पर भड़का यह पूर्व ऑलराउंडर, प्रतिबद्धता पर भी उठाए सवाल

Thu, 02 May 2024 05:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इरफान पठान पिछले कुछ समय से लगातार हार्दिक पांड्या की आलोचना कर रहे हैं। हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं और उनके खराब प्रदर्शन के कारण इरफान कई बार सोशल मीडिया पर हार्दिक को खरी खोटी सुना चुके हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्दिक पांड्या के लिए परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं और एक बार फिर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने उनकी आलोचना की है। इरफान को हार्दिक का टी20 विश्व कप में कप्तान बनना रास नहीं आया है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में हार्दिक की भारतीय क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसा खिलाड़ी अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में हार्दिक की जगह उपकप्तान की भूमिका निभाने में अधिक सक्षम थे। 
विज्ञापन


लगातार पांड्या की आलोचना कर रहे हैं इरफान
इरफान पठान पिछले कुछ समय से लगातार हार्दिक पांड्या की आलोचना कर रहे हैं। हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं और उनके खराब प्रदर्शन के कारण इरफान कई बार सोशल मीडिया पर हार्दिक को खरी खोटी सुना चुके हैं। मालूम हो कि इरफान 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे और उन्होंने फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया था। हार्दिक ने बड़ौदा के लिए करीब पांच साल से कोई घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है और संभवतः इरफान इस बात से खुश नहीं हैं। 

इरफान ने हार्दिक की प्रतिबद्धता पर खड़े किए सवाल
इरफान ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, विश्व कप के बाद एक नई योजना थी। उन्होंने हार्दिक और सूर्यकुमार यादव के संभावित कप्तान के रूप में एक युवा टीम बनाने का लक्ष्य रखा। फिर भी हार्दिक के प्रदर्शन की निरंतरता और भारतीय क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठे। पूरे साल भारतीय क्रिकेट की सेवा करने के लिए घरेलू क्रिकेट में नियमित भागीदारी जरूरी है। चोट लगना एक अलग बात है, लेकिन घरेलू क्रिकेट सहित लगातार मैच खेलने वाली उचित योजना खिलाड़ी की वापसी के लिए महत्वपूर्ण है। एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो उन्हीं आवश्यकताओं को पूरा किए बिना वापसी करता है। ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे टीम के बाकी खिलाड़ियों को गलत संदेश जाता है। 
विज्ञापन


'हार्दिक उपकप्तान बनने के हकदार नहीं हैं'
इरफान ने कहा, हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाने पर जो सवाल आए हैं उस पर मैं नेतृत्व में निरंतरता के महत्व के कारण इसके पीछे के तर्क को समझता हूं। मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं द्वारा निरंतरता का विकल्प चुनना समझ आता है। हालांकि मेरा मानना है कि बुमराह जैसा कोई खिलाड़ी खराब विकल्प नहीं होता। मेरा मानना है कि हार्दिक उपकप्तान बनने के हकदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें