फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs PAK: शोएब अख्तर बोले- अफगानी लोगों को सुधरना होगा, अफगानिस्तान का करारा जवाब- अगली बार देश पर मत जाना

Thu, 08 Sep 2022 05:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

एशिया कप में सुपर फोर राउंड के मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के फरीद अहमद और पाकिस्तान के आसिफ अली भिड़ गए थे। आसिफ ने फरीद को धक्का दिया और फिर उन्हें बल्ला भी दिखाया। मैच एक वक्त अफगानिस्तान के पक्ष में जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान के नसीम शाह ने लगातार दो छक्के जड़कर अपनी टीम को एक विकेट से जीत दिलाई। इसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दर्शक स्टेडियम में ही भिड़ गए थे।
विज्ञापन
शोएब अख्तर (बाएं), शफीक (दाएं); बीच में फरीद से भिड़ते आसिफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बुधवार को हुए मुकाबले में मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मैदान पर पहले तो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाड़ी भिड़ गए। इसके बाद मैच खत्म होने पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के दर्शकों के बीच लड़ाई देखने को मिली। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव शफीक स्टैनिकजाई सोशल मीडिया पर भिड़ गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, एशिया कप में सुपर फोर राउंड के मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के फरीद अहमद और पाकिस्तान के आसिफ अली भिड़ गए थे। आसिफ ने फरीद को धक्का दिया और फिर उन्हें बल्ला भी दिखाया। मैच एक वक्त अफगानिस्तान के पक्ष में जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान के नसीम शाह ने लगातार दो छक्के जड़कर अपनी टीम को एक विकेट से जीत दिलाई। इसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दर्शक स्टेडियम में ही भिड़ गए थे।

पूर्व तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इस घटना पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा- अफगान प्रशंसक यही करते रहे हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा कई बार किया है। यह एक खेल है और इसे सही भावना से खेला जाना चाहिए। शफीक स्टैनिकजाई आपके लोग और आपके खिलाड़ियों को कुछ चीजें सीखने की जरूरत है अगर आप लोगों को इस खेल में आगे बढ़ना है। 

इस पर शफीक ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा- आप भीड़ की भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। क्रिकेट की दुनिया में ऐसी घटनाएं हुई हैं। आपको कबीर खान, इंजमाम भाई और राशिद लतीफ से पूछना चाहिए कि हमने उनके साथ क्या कभी ऐसा व्यवहार किया है। मैं आपको एक सलाह दे रहा हूं- अगली बार बात को देश पर मत ले जाना।

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने बुधवार (सात सितंबर) को अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। फाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे और उसके हाथ में सिर्फ एक विकेट थे। नसीम शाह ने 20वें ओवर में फजहलहक फारूकी के शुरुआती दो गेंदों पर छक्के लगा दिए। उन्होंने अपनी टीम को पांचवीं बार फाइनल में पहुंचाया। पाकिस्तान 2014 के बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल में खेलेगा। 

पिछली बार 2014 में वह खिताबी मुकाबले में पहुंचा था। तब उसने बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया था। पाकिस्तान फाइनल में तीसरी बार श्रीलंका से खेलेगा। 1986 में उसे लंकाई टीम ने हराया था और साल 2000 में उसने श्रीलंका को हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें