फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच डंकन फ्लेचर की जल्द हो सकती है विदाई!

Sun, 07 Sep 2014 09:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार आलोचकों के निशाने पर चल रहे टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर का भविष्य टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री की इंग्लैंड दौरे पर तैयार की गई रिपोर्ट पर टिका हुआ है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने कहा कि शास्त्री की रिपोर्ट मिलने के बाद ही वह फ्लेचर के भविष्य पर फैसला करेगी। अप्रैल 2011 में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले फ्लेचर का कार्यकाल 2015 वर्ल्ड कप तक का है।

हालांकि इंग्लैंड दौरे में टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एक के बाद एक करके 3 मैच गंवा दिए, जिससे सीरीज 1-3 से गंवानी पड़ गई। टेस्ट सीरीज में हार के बाद बीसीसीआई ने मुख्य कोच डंकन फ्लेचर के रहते रवि शास्त्री को टीम का क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त कर दिया और उन्हें टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम सौंपा गया जिसमें वह कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया के चलते फ्लेचर को नहीं हटाएंगे

हाल ही में भारत को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में बढ़त के बाद 1-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा है जिससे डंकन फ्लेचर को कोच पद से हटाने की मांग तेज हो गई है।

इससे पहले भी विदेश में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, "फ्लेचर का भविष्य रवि शास्‍त्री की रिपोर्ट तय करेगी जो 26 सितंबर को होने वाली बोर्ड की वर्किंग कमेटी की बैठक में मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "रविवार को बोर्ड की होने वाली वर्किंग कमेटी की बैठक में सभी सदस्यों ने यह फैसला किया कि किसी एक को भी मीडिया के चलते बाहर नहीं किया जाना चाहिए। जो मीडिया टेस्ट में मिली हार पर कप्तान धोनी पर भड़क रहा था, वही वनडे सीरीज में जीत पर उनकी प्रशंसा कर रहा है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें