फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ने महिला राष्ट्रीय टी-20 दृष्टिहीन क्रिकेट में बंगाल को नौ विकेट से हराया

Mon, 16 Dec 2019 11:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन
दिल्ली ने समर्थनम महिला राष्ट्रीय टी-20 दृष्टिहीन क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल को नौ विकेट से रौंदकर धमाकेदार आगाज किया। डीडीए स्पोर्ट्स कांलेक्स, साकेत में पश्चिम बंगाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.5 ओवर में मात्र 32 रन पर लुढ़क गई।
विज्ञापन


बंगाल की कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाई उसकी पांच खिलाडुी रनआउट हुईं। दिल्ली के लिए रक्षा और नमिता ने दो-दो विकेट लिए। दिल्ली ने लक्ष्य को 5.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आरती नाब ने नाबाद 16 और रश्मी रामोला ने 12 रन की पारी खेली। अन्य मैचों में महाराष्ट्र (93/2, 10.4 ओवर) ने केरल (92/7, 20 ओवर) को आठ विकेट से जबकि कर्नाटक (157/3, 16.4ओवर) ने झारखंड (156/6, 20 ओवर) को सात विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें