फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार टीम इंडिया के लिए 'लकी' रहे जडेजा

Tue, 15 Jan 2013 08:20 PM IST
अभिषेक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में भारत को 127 रनों की मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के अर्द्घशतकीय पारी के साथ एक अजब संयोग है। इस मैच से पहले जडेजा ने वनडे में पांच अर्द्घशतक लगाए थे, जिसमें टीम इंडिया को हार का मुहं देखना पड़ा था। कोच्चि में जडेजा के बल्ले से निकली नाबाद 61 रनों की पारी के बाद टीम इंडिया को मिली जीत ने इस ऑलराउंडर के नाम दर्ज अजीब संयोग को खत्म कर दिया।
विज्ञापन


रवींद्र जडेजा का प्रोफाइल देखने के लिए यहां क्लिक करें।

भारत के लिहाज से बेहद अहम मैच में रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सभी में अपना योगदान देकर टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी के दौरान जब भारतीय टीम शुरुआती झटकों के बाद संघर्ष कर रही थी तब जडेजा ने 37 गेंदों में नाबाद 61 रनों की आतिशी पारी खेली और टीम का स्कोर 285 तक पहुंचा दिया।

गेंदबाजी के दौरान इस जडेजा ने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर मैच को पूरी तरह भारत की तरफ मोड़ दिया। इंग्लैंड की पारी के 31वें ओवर में जडेजा ने पहले जोसेफ रूट (36) को बोल्ड किया फिर क्रिस वोक्स (0) LBW कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड के आखिरी बल्लेबाज जेड डर्नबाक (2) को रन आउट कर भारत को 127 रनों से जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा के 5 'अनलकी' वनडे अर्द्घशतक
-08 फरवरी 2009: करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे में जडेजा ने नाबाद 60 रन बनाए। श्रीलंका 68 रन से जीता।
-8 नवंबर 2009: गुवाहाटी वनडे में जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 57 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से जीता।
-28 मई 2010: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जडेजा ने नाबाद 61 रन बनाए। भारत 6 विकेट से मैच हार गया।
-3 जून 2010: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जडेजा ने नाबाद 51 रन बनाए। भारत 7 विकेट से मैच हार गया।
-9 सितंबर 2011: लंदन के ओवल ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जडेजा ने 78 रन बनाए। इंग्लैंड ने 3 विकेट से मैच जीता।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें