फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को याद आई कैफ-युवी की 18 साल पुरानी साझेदारी, बोले- कोरोना से लड़ने के लिए एक और पार्टनरशिप की जरूरत

Sun, 22 Mar 2020 07:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी, कैफ और युवराज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया है। अपील की है कि रविवार की सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक नागरिक घर पर ही रहे। बाहर न निकलें। पीएम मोदी ने दूरदर्शन से देश को संबोधित करने के बाद इस बाबत ट्वीट भी किया था, जिसे रीट्वीट करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने समर्थन दिया। युवराज सिंह ने भी जनता कर्फ्यू के समर्थन में ट्वीट किया था, इसके बाद मोदी ने दोनों क्रिकेटर्स का उदाहरण देते हुए देशवासियों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

 

दरअसल, 13 जुलाई 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया के सामने ठीक वैसी ही विपरित स्थिति जैसे आज कोरोना वायरस के वजह से निर्मित हो चुकी है, लेकिन युवी-कैफ ने हिम्मत नहीं हारी और छठे विकेट के लिए 121 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को न सिर्फ 326 रन का लक्ष्य साधकर दिया बल्कि तीन गेंदें शेष रहते 2 विकेट से जीत भी दिला दी।

18 साल बाद एक बार दोनों की उसी ऐतिहासिक और यादगार साझेदारी को नमन करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'इन दोनों शानदार क्रिकेटर्स की पार्टनरशिप को हम हमेशा याद रखेंगे। यह एक और साझेदारी का समय है। इस बार कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरा भारत भागीदार होगा। बस फिर क्या था नरेंद्र मोदी के इस अनूठे प्रयोग को हर खेल प्रेमी और भारतवासी बेहद पसंद कर रहा है। सोशल मीडिया पर पीएम का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें