देश में फीफा अंडर-17 विश्व कप का रोमांच शुरू हो गया है। फुटबाल प्रेमियों में इस टूर्नामेंट को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप टीमों के अंडर-17 खिलाड़ी अपने फुटबाल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विजेता ट्राफी को देशभर के चुनिंदा शहरों में ले जाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी का प्रदर्शन किया गया। गेटवे ऑफ इंडिया में फुटबाल प्रेमियों की उपस्थिति संकेत दे रही थी कि यह टूर्नामेंट भी देश में लोकप्रिय होगा। उल्लेखनीय है कि भारत में छह से 28 अक्टूबर तक फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा।
भारत पहली बार फीफा अंडर-17 फुटबाल का आयोजन कर रहा है। यह टूर्नामेंट छह अक्टूबर को शुरू होगा। विश्व कप के मैच नवी मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कोच्चि, गोवा और कोलकाता में खेले जाएंगे।
Mumbai: FIFA U-17 World Cup Trophy kept for display at Gateway of India #FIFAU17WC pic.twitter.com/iWGXLnMffu
— ANI (@ANI) September 10, 2017