इमरान फरहत (93) और मैन ऑफ द मैच रहे मिस्बाह उल हक (80) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने चौथे वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एबी डीविलियर्स (75) और डेविड मिलर (67) के पचासे की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 234 रन बनाए।
मोहम्मद इरफान, जुनैद खान और सईद अजमल ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में पाकिस्तान ने 48.4 ओवर में सात विकेट पर 236 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।