सेंचुरियन टेस्ट में शमी ने दूसरी पारी में 49 रन देकर द. अफ्रीका के 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा अफ्रीकी पिचों पर उन्होंने कई बार बल्लेबाजों को खराब शॉट खेलने पर मजबूर किया। हालांकि, द. अफ्रीका यह सीरीज 2-0 से अपने नाम करने में कामयाब हो गई। उन्होंने कहा, 'अगर शमी को किसी भी एक गेंदबाज का साथ मिलता तो उनसे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती थी।'
डिविलियर्स ने कहा, 'शमी के पास लाजवाब आउट स्विंग है। उनकी गेंद पर रन चुराना आसान काम नहीं। वह लगातार 140 प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा, इस गेंदबाज की सबसे खास बात ये है कि वह लगातार फर्स्ट स्लिप की लाइन पर गेंदबाजी करते हैं। इस लाइन पर लगातार गेंदबाजी करते मैंने बहुत कम खिलाड़ियों को देखा है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज
ग्लेन मैक्ग्रा, शॉन पॉलक, इयान बॉथम और मौजूदा समय के अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन शामिल हैं।'
बता दें कि अफ्रीकी गेंदबाज वेरनॉन फिलेंडर के बाद शमी इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने दो टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका में यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप स्विंगिंग लाइन को ध्यान में रखकर गेंदबाजी करें। शमी ऐसा करने में पूरी तरह सफल हुए हैं। हालांकि, पंड्या ने भी अच्छी लाइन पर गेंदबाजी की थी, लेकिन पेस न होने की वजह से वह ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके।
डिविलियर्स ने कहा कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार भी इसी लाइन पर गेंदबाजी करते हैं। लेकिन अफसोस सेंचुरियन टेस्ट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। गौरतलब है कि पिछले टेस्ट में टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए थे। सेंचुरियन टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में इशांत शर्मा को लाया गया था।