फाफ डुप्लेसिस ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट और टी-20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में संपन्ना हुई इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में फाफ को बाहर करते हुए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने एकदिवसीय टीम की कमान पहले ही क्विंटन डीकॉक को सौंप दी थी। इस मौके पर 35 वर्षीय फाफ ने कहा कि वह खेल के तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलेते रहेंगे और उनका पूरा समर्थन क्विंटन डीकॉक को मिलता रहेगा।
चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहने के बाद डीविलियर्स की जगह 2016 में पहली बार फाफ डु प्लेसिस को साउथ अफ्रीकी टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि वन-डे टीम की कमान उन्हें बाद में मिली। इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका दौरे से डुप्लेसिस पूरी तरह दूर थे।
हाल ही में संपन्न हुई इस सीरीज के पहले पड़ाव में दो टेस्ट खेले गए। 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई इस श्रृंखला में फाफ नहीं खेले, इसके बाद तीन मैच की वन-डे सीरीज में क्विंटन डीकॉक को कप्तानी सौंपी गई थी और टी-20 श्रृंखला से भी दाएं हाथ का यह बल्लेबाज बाहर था।