फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहाणे ने कहा- इंग्लैंड में एंडरसन को खेलना सबसे कठिन, हालात को बखूबी जानता है यह पेसर

Thu, 23 Apr 2020 05:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 4203 रन 65 टेस्ट मैचों में 42.88 की औसत से रहाणे ने बनाए हैं। इसमें 11 शतक व 22 अर्द्धशतक शामिल हैं
  • 03 बार रहाणे इंग्लैंड में खेली गई 20 पारियों में एंडरसन का शिकार बने
  • 556 रन रहाणे ने इंग्लैंड में खेले गए दस मैचों में एक शतक और चार अर्द्धशतकों की मदद से बनाए हैं  
विज्ञापन
रहाणे-एंडरसन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का कहना है कि इंग्लैंड में उसके तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का सामना करना सबसे चुनौतीपूर्ण है। रहाणे अपने करिअर में हर तरह की पिचों पर खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी एक गेंदबाज की बात करें तो इंग्लैंड में एंडरसन को खेलना काफी कठिन है। उन्हें हालात की बखूबी जानकारी है।’

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण लॉकडाउन के इस दौर में मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस समय मानसिक तौर पर सकारात्मक रहना काफी जरूरी है। मैं मानसिक तौर पर अपने खेल की समीक्षा कर रहा हूं। मानसिक फिटनेस बहुत जरूरी है।’

परिवार संग बिता रहे समय :
रहाणे ने लॉकडाउन के सकारात्मक पहलू का जिक्र करते हुए कहा,‘यह दुखद है लेकिन इसका सकारात्मक पहलू यह है कि मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मेरी बेटी छह महीने की है और मैं उसे समय दे रहा हूं।’ उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रवड़ि और टेनिस स्टार रोजर फेडरर को अपना आदर्श बताया। कोरोना से दुनिया भर में खेल बंद है। भारत में भी आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें