फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: वधावन बंधुओं की क्वारंटीन अवधि खत्म, गृहमंत्री देशमुख ने कहा हिरासत में ले सीबीआई

Thu, 23 Apr 2020 04:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा
विज्ञापन
डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन(फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

करोड़ों के घोटाले में लिप्त डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन, धीरज वधावन और उनके परिवार के सदस्यों की क्वारंटीन अवधि बुधवार को खत्म हो गई। महाराष्ट्र सरकार अब इनके खिलाफ सीबीआई और ईडी को उचित कार्रवाई करने को कहा है।  

विज्ञापन


दरअसल वधावन परिवार के 23 सदस्यों द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन का उल्लंघन कर महाबलेश्वर स्थित उनके फार्महाउस जाने पर पुलिस ने क्वारंटीन कर दिया था। यस बैंक में करोड़ों के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसे वधावन बंधुओं को जब तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी अपनी कस्टडी में नहीं लेती, तब तक वह महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में रहेंगे।

गृह मंत्री अनिल देशमुख  पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने सीबीआई और ईडी को पत्र लिखकर सूचित किया है कि सभी 23 सदस्यों की क्वारंटीन अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है। स्थानीय पुलिस उन्हें राष्ट्रीय एजेंसियों के हवाले करना चाहती है।
विज्ञापन


मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान वधावन परिवार को खंडाला से महाबलेश्वर जाने की कथित अनुमति देने वाले राज्य के गृह मंत्रालय के विशेष प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता को जांच पूरी होने तक जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें