भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक उड़ाया है। साथ ही वॉन ने कहा कि इंग्लैंड की टीम प्रत्येक क्षेत्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेहतर है।
माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज, जिस किसी ने भी इस सीजन होने वाली एशेज सीरीज के पांचों दिन का टिकट खरीदा हुआ है उसे पूरा पैसा वापस मिलेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई पांचवें दिन तक खेल ही नहीं पाएगा।’
दूसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के चौथे दिन हारने के बाद हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों को पांचवें दिन का पैसा वापस लौटाया है।
वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की ब्लेबाजी का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘आप एक महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को क्या कहेंगे? रिटायर्ड। ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा फार्म को देखते हुए नहीं लगता है कि आगामी एशेज सीरीज के दौरान वे इंग्लैंड को कोई चुनौती दे सकेंगे। मैं अहंकारी नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया से हर विभाग में बेहतर है। इंग्लैंड के पास शीर्ष छह बल्लेबाज, एक बढ़िया गेंदबाजी यूनिट और बेहतरीन स्पिनर हैं।’