फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक स्पिनर की दहाड़, चैंपियंस लीग में सबको नचाउंगा

Sat, 13 Apr 2013 10:50 PM IST
इस्लामाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने इस साल भारत में होने वाले चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के दौरान भारतीय पिचों पर सफलता मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


पहले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के हिस्सा लेने को लेकर संदेह था लेकिन बाद में इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की कि अजमल की टीम फैसलाबाद वोल्वस भी भारत में छह अक्तूबर से 17 अक्तूबर के दौरान होने वाले टूर्नामेंट के क्वालीफायर राउंड में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन


भारत में खेलने को लेकर उत्साहित अजमल ने कहा, ‘वहां स्थितियां हमारे ही जैसी हैं और हमारी टीम में बेहतरीन स्पिनर भी हैं। मैं भारत में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि वहां हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें