दिल्ली डेयरडेविल्स के लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने कहा है कि आईपीएल के छठे संस्करण में उनकी टीम की लगातार हार चिंता का विषय है।
नदीम बोले, हम लगातार चार मैच हार चुके हैं और हमें नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने के लिए अब जीत की राह पर लौटना होगा।
नदीम के अनुसार हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है लेकिन दुर्भाग्यवश हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी मैचों में हम मौजूदा स्थिति में कुछ बदलाव कर सकेंगे।