चार बार की विश्व चैंपियन इटली ने यूरो 2020 के फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर दूसरी बार खिताब यूरो खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले इटली ने 1968 में पहली बार यबरो खिताब जीता था। वहीं, इस हार के साथ मेजबान इंग्लैंड का 55 साल का सपना टूट गया। इंग्लैंड ने इससे पहले 1966 में एकमात्र विश्व कप फुटबॉल खिताब जीता था। इंग्लैंड की हार पर न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों में टीम का मजाक उड़ाया है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जेम्स निशाम और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने 2019 विश्व कप के फाइनल की याद दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने मजेदार ट्वीट भी किए। जेम्स निशम ने लिखा, यहां पेनल्टी शूट आउट क्यों है, जिसने सबसे ज्यादा पास किए उसी को विजेता घोषित कर देना चाहिए। वहीं, मुझे समझ नहीं आ रहा है। इंग्लैंड के पास ज्यादा कॉर्नर्स है, तो वह इस खिताब के विजेता हुए!'
गौरतलब है कि विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था। हालांकि वह मैच टाई रहा था। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। सुपर ओवर भी भी टाई रहा। इसके बाद ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम (इंग्लैंड) को विजेता घोषित कर दिया गया था।