फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvWI: स्टुअर्ट ब्रॉड 500 टेस्ट विकेट लेने वाले 7वें गेंदबाज, बने इंग्लैंड की जीत के सूत्रधार

Wed, 29 Jul 2020 09:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट के पांचवें दिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने कमाल कर दिया। क्रेग ब्रैथवेट को आउट करते ही ब्रॉड टेस्ट करियर में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के सातवें गेंदबाज बन गए। मजेदार बात यह है कि क्रेग ब्रैथवेट ही ब्रॉड के जोड़ीदार जेम्स एंडरसन के भी 500वें शिकार हुए थे। एंडरसन ने उन्हें 2017 में लॉर्डस टेस्ट में आउट किया था।

विज्ञापन

 

स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708), अनिल कुंबले (619), जेम्स एंडरसन (589), ग्लेन मैक्ग्रा (563) और कर्टनी वाल्श (519) ही ऐसा करने में कामयाब हो पाए हैं। ब्रॉड इस लिस्ट में शामिल होने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के चौथे पेसर हैं।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लिश बल्लेबाजों ने पहली पारी में 369 रन बनाए, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड के छह विकेट के बूते वेस्टइंडीज को भी 197 रन पर समेट दिया। स्टुअर्ट ने 18वीं बार 5 विकेट लिए। पहली पारी में मिली 172 रन की लीड के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट पर 226 रन बनाकर घोषित करते हुए मैच के तीसरे दिन ही 399 रन का लक्ष्य दिया, चौथे दिन यदि बारिश नहीं होती, तो शायद कैरेबियाई टीम एक दिन पहले ही यह मैच और सीरीज गंवा देता। स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस टेस्ट की पहली पारी में 131 रन देकर कुल 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 8.1 ओवर में 36 दिए और चार सफलता हासिल की। ब्रॉड को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें