फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: जो बल्लेबाज थे टीम इंडिया की हार के जिम्मेदार, अश्विन ने किया उनका ही बचाव

Sun, 05 Aug 2018 06:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एजबेस्टन टेस्ट में मिली 31 रन की हार के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजों का बचाव किया। मैच के बाद एजबेस्टन की पिच चुनौतीपूर्ण थी और इस पर दोनों टीमों के के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा। 

विज्ञापन


पहले टेस्ट मैच में 31 रन की हार के बावजूद अश्विन ने कहा कि टीम के अपने प्रदर्शन से हौसले बुलंद हैं और पांच मैचों की श्रृंखला के लिए इस मैच में उसके लिये कई सकारात्मक पहलू रहे। 

अश्विन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जब आप रन बनाते हो और विकेट लेते हो तो आप यह सुनिश्चित करना चाहते हो कि यह विरोधी टीम के लिये नुकसान पहुंचाने वाला हो और आप जीतना चाहते हो। इससे आपको मैच से अधिक खुशी मिलती है और जब ऐसा नहीं होता है तो आप इसको लेकर थोड़ा निराश रहते हो। यह मैच उतार चढ़ाव वाला रहा और तेज गेंदबाजों के लिये परिस्थितियां काफी अच्छी थी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इसलिए वे मैच में बने हुए थे और बल्लेबाज को ऐसी गेंद मिलती है जिस पर वह आउट हो सकता हो। मुझे लगता है कि हमने पूरे मैच में अच्छा मुकाबला किया। कई चीजें रही जिन पर हम गर्व कर सकते हैं इसलिए मैं पूरी तरह से निराश नहीं हूं।'

विज्ञापन

भारत के सामने 194 रन का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 162 रन पर सिमट गई। विराट कोहली ने 51 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। 

अश्विन ने कहा, 'यह बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच थी। अगर पहली पारी में जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की भागीदारी छोड़ दी जाए और फिर हमारी तरफ से विराट कोहली की पारियों को तो मुझे नहीं लगता कि दोनों टीमों के बल्लेबाज अधिक स्वतंत्रता के साथ रन बनाने में सक्षम रहे। इसमें संघर्ष करना पड़ रहा था और इसलिए मुझे लगता है कि हमें बल्लेबाजों को पूरी तरह से हार का जिम्मेदार नहीं माना जा सकता है।'

उन्होंने कहा, 'इस मैच में हम जीतना चाहते थे और इसमें संदेह नहीं। लेकिन कई ऐसी चीजें रही जिन पर हम गर्व महसूस कर सकते हैं। यह टेस्ट श्रृंखला लंबी है इसलिए श्रृंखला के शुरू में आहत या दुखी महसूस करना अनुचित होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें