फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीता एशेज टेस्ट का पहला मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 169 रन से हरा दिया। इसके साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे दिन शनिवार को दूसरी पारी में 242 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहली पारी में 430 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 308 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 289 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। पहली पारी में शतक पांच रन से चूकने वाले क्रिस रोजर्स महज दस रन बनाकर आउट हो गए। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सिर्फ 19 रन था। इसके बाद डेविड वार्नर (52) और स्टीवन स्मिथ (33) ने ऑस्ट्रेलिया को संभालने की कोशिश की लेकिन वे बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

फेल रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

एशेज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क (4), एडम वोग्स (1) और ब्रैड हैडिन (7) कुछ खास नहीं कर सके।

एक समय 122 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिचेल जॉनसन ने रफ्तार दी। लेकिन उन्हें जो रूट ने लिथ के हाथों लपकवा इंग्लैंड की जीत चौथे दिन ही सुनिश्चित कर दी।

जॉनसन ने 9 चौकों और दो छक्‍कों से 77 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रोड और मोइन अली ने तीन-तीन विकेट झटके। मार्क वुड और रूट ने दो-दो विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले जो रूट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्‍त स्कोर: इंग्लैंड पहली पारी 430 रन । ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 308 रन। इंग्लैंड दूसरी पारी 289 रन। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी 242 रन (वार्नर 52, स्मिथ 33, जॉनसन 77, ब्रोड 39-3, अली 59-3, वुड 53-2, रूट 28-2)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें