अगली पारी मैदान पर टीम इंडिया का सामना करने उतरी मेहमान टीम ने इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को 18.4 ओवरों में ही बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। डेनियल व्याट ने मैदान पर टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। व्याट के अलाव इंग्लैंड की तरफ से ब्रायोनी स्मिथ (15), टैमी ब्यूमॉन्ट (35) नताली साइवर (120) व कप्तान हीथर नाइट ने नाबाद (08) रन की पारी खेली।
टीम इंडिया के गेंदबाजों की बात करें तो दीपिका शर्मा के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका। दीपिका ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो खिलाड़ियों को शिकार बनाया। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर झूलन गोस्वामी के खाते में एक विकेट आया। अनुजा पाटिल टीम की सबसे महंगी गेंदबाज साबित हुईं। अनुजा ने 3 ओवर में 13.3 के इकॉनमी रेट से 40 रन लुटाए और कोई विकेट भी हासिल नहीं किया।
इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से टैश फरैंट ने टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने वन-डे टीम की कप्तान मिताली राज को आउट किया था। इसके अलावा सोफी एक्लेस्टोन और नताली साइवर के खाते में एक-एक विकेट आया।