फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यस्त कार्यक्रम : आईपीएल के शेष सत्र से इंग्लैंड हटा

Wed, 12 May 2021 07:30 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ईसीबी ने कहा, सितंबर या नवंबर की विंडो में टीम का कार्यक्रम पहले से व्यस्त 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का जून के बाद कार्यक्रम काफी व्यस्त है और अगर आईपीएल के बचे हुए मैच इस साल नए सिरे से आयोजित होते हैं तो इंग्लैंड के क्रिकेटर नहीं खेल सकेंगे। ईसीबी के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आईपीएल बायो बबल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद लीग पिछले सप्ताह अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। अब इसे या तो सितंबर के आखिर में टी20 विश्व कप से पहले या नवंबर के मध्य में आयोजित किया जा सकता है। इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर दोनों समय व्यस्त होंगे। उन्हें सितंबर और अक्तूबर में बांग्लादेश और पाकिस्तान जाना है जबकि टी20 विश्व कप के ठीक बाद एशेज शृंखला खेली जाएगी।

जाइल्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘हमारा भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) काफी व्यस्त है।  बांग्लादेश और पाकिस्तान का दौरा है।’  जाइल्स ने इन सुझावों को खारिज किया कि ईसीबी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है जिसने पहले कहा था कि आईपीएल खेलने के कारण उसके खिलाड़ी जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला से बाहर रह सकते हैं।
विज्ञापन


जाइल्स ने कहा, ‘न्यूजीलैंड का परिदृश्य अलग था। उस शृंखला का कार्यक्रम जनवरी के आखिर में बना था और तब तक खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुके थे।’ जाइल्स ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल के पुनर्निधारित कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं छोड़ेंगे।

इंग्लैंड के विभिन्न प्रारूपों में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को श्रीलंका और भारत के तीन महीने के दौरे पर आराम देने के बारे में जाइल्स ने कहा कि इसका आईपीएल से कोई लेना-देना नहीं है।

हमने खिलाड़ियों को आराम देने और बारी-बारी (रोटेशन) से मौका देने का फैसला अपने कार्यक्रम की जानकारी की उपलब्धता के आधार पर किया। हमने उन्हें आईपीएल के लिए आराम नहीं दिया था। हमारा मानना था कि श्रीलंका और भारत में लगातार तीन महीने जैव सुरक्षा चक्र (बायो बबल) में रहना बेहद मुश्किल होगा। 

‘हमें नहीं पता कि आईपीएल के बाकी मैचों का कार्यक्रम क्या होगा और ये कब और कहां होंगे। इस सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों से हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्त है। हमें टी20 विश्व कप और उसके बाद एशेज शृंखला खेलनी है। अपने खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है।’-एश्ले जाइल्स, क्रिकेट निदेशक, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड  

नए सत्र के लिए दो विंडो 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली दो बात कह चुके हैं। पहली तो आईपीएल-14 का दूसरा सत्र भारत में करना संभव नहीं होगा और दूसरा बोर्ड की निगाह दो विंडो पर हैं। पहली विश्व कप से पहले सितंबर के दूसरे हाफ में और दूसरी विश्व कप के बाद नवंबर के मध्य में। ईसीबी ने कह दिया है कि दोनों विंडो के लिए इंग्लैंड के क्रिकेटर व्यस्त रहेंगे। 

किस टीम में कौन सा इंग्लिश खिलाड़ी 
केकेआर
: इयोन मोर्गन
राजस्थान : जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, लियाम लिविंगस्टोन
चेन्नई : सैम कुरेन, मोइन अली  
दिल्ली : टॉम कुरेन, क्रिस जॉर्डन,क्रिस वोक्स
पंजाब : डेविड मलान 
हैदराबाद : जॉनी बेयरस्टो, जैसन रॉय 

दोनों विंडो के लिए इंग्लैंड क्रिकेटर व्यस्त 

  • इंग्लैंड के खिलाड़ियों को 16 सिंतबर को सीमित ओवरों की सीरीज के 6 मैचों के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है।  
  • टीम को उसके बाद अक्तूबर के मध्य में पाकिस्तान जाना है। यह इंग्लैंड का 16 साल में पहला पाक दौरा होगा
  • टी20 विश्व कप के खत्म होने से पहले इंग्लैंड के कई खिलाड़ी एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे, हालांकि एशेज सीरीज 8 दिसंबर से शुरू होगी।
  • इंग्लैंड की टीम को जनवरी 2022 में वेस्टइंडीज में सीमित ओवरों की सीरीज खेलना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें