फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI: टेस्ट पदार्पण पर चमके एटकिंसन, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर ली इतने रनों की बढ़त, रूट-ब्रूक क्रीज पर

Thu, 11 Jul 2024 09:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके। वहीं, एटकिंसन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने पदार्पण को यादगार बनाया। एटकिंसन इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू पर तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने अपने टेस्ट पदार्पण पर चमक बिखेरी और पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 121 रन पर ढेर कर दी। एटकिंसन ने 45 रन देकर सात विकेट झटके और वेस्टइंडीज की पारी को पूरी तरह लड़खड़ा दिया। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 189 रन बना लिए हैं और उसने अबतक 68 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक हैरी ब्रूक 25 रन और जो रूट 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

क्रावले-पोप ने लगाए अर्धशतक
वेस्टइंडीज की पारी ढेर करने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और सलामी बल्लेबाज बेन डकेट जेडन सील्स की गेंद पर विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए थे। डकेट ने तीन रन बनाए। इसके बाद क्रावले और पोप ने मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को जेसन होल्डर ने पोप को आउट कर तोड़ा जिन्होंने 74 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। इसके कुछ देर बाद सील्स ने अपना दूसरा शिकार करते हुए क्रावले को बोल्ड किया जो 89 गेंदों पर 14 चौकों के सहारे 76 रन बनाकर आउट हुए। 

पदार्पण पर इंग्लैंड के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसे एटकिंसन की अगुआई में गेंदबाजों ने सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके। वहीं, एटकिंसन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने पदार्पण को यादगार बनाया। एटकिंसन इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू पर तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बने। 

पदार्पण पर इंग्लैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
प्रदर्शन गेंदबाज बनाम वर्ष
7/37 जॉन फेरिस दक्षिण अफ्रीका 1892
7/43 डॉमिनिक कॉर्क वेस्टइंडीज 1995
7/45 गस एटकिंसन वेस्टइंडीज 2024
7/46 जॉन लीवेर भारत 1976
7/49 एलेक बेडसेर भारत 1946
विज्ञापन

एटकिंसन के अलावा जेम्स एंडरसन, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स ने भी एक-एक विकेट चटकाया। वेस्टइंडीज की ओर से पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज मिखाइल लुई ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। एलिक एथानाजे (23) और केवेम हॉज (24) भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसके पांच बल्लेबाज ही दहाई अंक को छू सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें