फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SL: जो रूट के वन-डे में 6000 रन पूरे, विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Tue, 29 Jun 2021 09:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ले स्ट्रीट

सार

वन-डे अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज है। उन्होंने 123 पारी में यह कमाल किया था।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 6000 रन (141 पारी) पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


रूट ने की विवियन रिचर्ड्स की बराबरी
बता दें कि सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में रूट ने वेस्टइंडीज के महान दिग्गज विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की। उन्होंने 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दो लेकर यह खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ वह वन-डे में यह कमाल करने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले हाशिम अमला, विराट कोहली और केन विलियमसन यह कमाल कर चुके हैं।  
 
सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम
बता दें कि वन-डे अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज है। उन्होंने 123 पारी में यह कमाल किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने सबसे तेज छह हजार रन बनाने के लिए 136 पारी का सहारा लिया था। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं, जिन्होंने 139 पारी में यह कमाल किया था।
विज्ञापन

 

रूट ने जड़ा करियर का 34वां अर्धशतक
बता दें कि जो रूट का यह 150वां वन-डे मैच था। इस दौरान उन्होंने करियर का 34वां वन-डे अर्धशतक लगाया। 26वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन के साथ उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। रूट 79 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें