फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvsPAK: बारिश फिर बनी बाधा, चौथे दिन सिर्फ 10.2 ओवर्स का खेल हुआ

Mon, 17 Aug 2020 07:30 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथहैंपटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ। रविवार को बारिश के कारण सिर्फ 10.2 ओवरों की खेल ही हो पाया।स्टंप्स तक इंग्लैंड ने पांच ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर सात रन बना लिए हैं। जैक क्राउले 5 और डॉम सिबले 2 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड अभी भी पाकिस्तान से 229 रन पीछे है।

विज्ञापन


दूसरा टेस्ट खराब मौसम से बुरी तरह प्रभावित रहा है और चार दिन के खेल के दौरान सिर्फ 96.2 ओवर्स का खेल हो पाया है। मैच के पहले दिन 45.4 ओवर का ही खेल हो पाया था जबकि दूसरे दिन 40.2 ओवर ही फेंके जा सके। वहीं, तीसरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
 

चौथे दिन का खेव पाकिस्तान ने 223/9 से आगे खेलना शुरू किया था। टीम के खाते में 13 रन और जुड़े ही थए कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने मोहम्मद रिजवान (72) को जैक क्राउले के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इस तरह पाकिस्तान की पहली पारी 236 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड ने चार, जबकि एंडरसन ने तीन विकेट झटके। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जैक क्राउले और रोरी बर्न्स ने पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के लिए पहला विकेट शाहिन अफरीदी ने लिया। उन्होंने रोरी बर्न्स को चलता किया। 
विज्ञापन


इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच तीन विकेट से जीतकर 1-0 से आगे चल रहा है। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया था। इंग्लैंड इस मैच के जरिए 10 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें