पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन आठ विकेट पर 350 रन बनाकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जबकि उसके दो विकेट शेष है और उसकी बढ़त 166 रन हो गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर मोहम्मद आमिर 19 और मोहम्मद अब्बास बिना खाता खोले क्रीज पर थे।
बाबर आजम (68) पाक के शीर्ष स्कोरर रहे। बेन स्टोक्स की एक गेंद उनकी बाजू में लगी जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उनके अलावा अजहर ली (50), असद शफीक (59) और शादाब खान (52) ने अर्द्धशतकी पारियां खेली। पांच कैच टपकाने वाले इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने तीन-तीन विकेट झटके। इंग्लैंड ने पहली पारी में 184 रन बनाए थे।
संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
इंग्लैंड पहली पारीः 184
पाकिस्तान: 350/8 (बाबर आजम 68, असद शफीक 59, शादाब खान 52, बेन स्टोक्स 3/73)