फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने रचा इतिहास, आसमानी छक्कों के बीच टूटते गए विश्व रिकॉर्ड्स

Sat, 08 Jun 2019 10:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ बवाल मचा दिया। इंग्लिश बल्लेबाजों ने साबित कर दिया कि क्यों यह टीम टूर्नामेंट की फेवरेट मानी जा रही है। कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में बैठे दर्शकों को देखने मिली इस पैसा वसूल पारी के दौरान एक के बाद एक वन-डे क्रिकेट इतिहास के कई रिकॉर्ड्स टूटते गए।
विज्ञापन

2 of 7
जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 386 रन ठोक दिए। यह विश्व कप में इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर है। इसके पहले इंग्लिश टीम ने एशियाई महाद्वीप में खेले गए 2011 विश्व कप के दौरान बैंगलोर में भारत के खिलाफ 333/8 का स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन

3 of 7
जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
यह इस विश्व कप में उनका लगातार तीसरा 300+ स्कोर है। इसके अलावा ये लगातार सातवां मौका है जब इंग्लिश टीम ने वन-डे मैच में 300 रन का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम  दर्ज था। कंगारू टीम ने 2007 में लगातार 6 बार किसी वन-डे क्रिकेट में 300 रन बनाए थे।

4 of 7
जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ 153 रन ठोक दिए। यह उनका वन-डे क्रिकेट में तीसरा 150+ स्कोर था। इस स्कोर के साथ उन्होंने एंड्र्यू स्ट्रॉस के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। स्ट्रॉस के नाम भी इंग्लैंड के लिए तीन बार 150 या उससे ज्यादा के स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन

5 of 7
जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में जेसन रॉय के साथ ओपनिंग करने जॉनी बेयरस्टो पहुंचे थे। उन्होंने भी बल्ले से 51 रन का योगदान दिया। पहले विकेट के लिए जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के बीच 128 रन की पार्टनरशिप हुई। इसके साथ ही यह जोड़ी इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
विज्ञापन

6 of 7
जो रूट और इयोन मॉर्गन
इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी 
  • 11- इयोन मॉर्गन/जो रूट
  • 08- जेसन रॉय/जॉनी बेयरस्टो*
  • 07- जो रूट/जेसन रॉय
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इयान बेल और एलिस्टेयर कुक - फोटो : पीटीआई
इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 50+ साझेदरी

अर्धशतकीय साझेदारी के मामले में जेसन रॉय-जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है। यह 15वां मौका था जब इस जोड़ी ने 50+ का आंकड़ा पार किया।
  • 15 - जेसन रॉय/जॉनी बेयरस्टो* 
  • 15 - इयान बेल/एलिस्टेयर कुक
  • 12 - निक नाइट/मार्कस ट्रेस्कोथिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें