इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड यह सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीसरी श्रृंखला हराना चाहेगा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार अंग्रेजों के इस खेल में सितंबर 2015 में मात दी थी। यानी पांच साल से कंगारू इंग्लैंड से सीरीज हारते आ रहे हैं। अब तक दोनों ही देशों के बीच 22 एकदिवसीय सीरीज हुई है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 12 और इंग्लैंड ने 10 जीती है। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड के हाथों हारकर बाहर होने वाली ऑस्ट्रेलिया ने उसके बाद सात में से सिर्फ दो मैच ही जीते हैं। मौजूदा वन-डे सीरीज के तीनों ही मैच मैनचेस्टर में खेले जाएंगे, इसके पहले 1979 में यानी 41 साल पूर्व ऐसा मौका आया था जब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच किसी सीरीज के लगातार तीन मैच एक ही स्थान पर होंगे।
पिच और मौसम रिपोर्ट
आज मैनसेस्टर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान होगा। यानी पेसर्स के लिए बिलकुल मुफीद वातावरण, जहां गेंद भयंकर स्विंग होगी इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगी। आंकड़े भी कुछ यही कहते हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अबतक खेले गए कुल 52 मैच में 24 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में तीन मैच ज्यादा यानी 27 मुकाबले आए हैं।
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रुट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिश रशीद, मार्क वुड
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, जोश हेजलवुड