फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवियों की धरती पर एकतरफा जीता इंग्लैंड

Fri, 15 Feb 2013 02:46 PM IST
वेलिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के घरेलू मैदान वेलिंगटन पर अंतिम टी20 मैच में 10 विकेट से रौंद की तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने बिना विकेट गवांए 12.4 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड की तरफ से माइकल लंब (नाबाद 53) और एलेक्स हेल्स (नाबाद 80) ने 143 रन की विस्फोटक ओपनिंग साझेदारी कर न्यूजीलैंड को 44 गेंद शेष रहते 10 विकेट से रौंदा।

फुल स्कोरकॉर्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

इंग्लैंड ने कप्तान स्टुअर्ट ब्राड (15 रन पर तीन विकेट) और जेड डर्नबाक (36 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 139 रन के स्कोर पर थाम दिया था।
विज्ञापन


लंब और हेल्स ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजी की बखिया उधेड़ दी। लंब ने 34 गेंदों पर नाबाद 53 रन में एक चौका और पांच छक्के उड़ाए जबकि हेल्स ने 42 गेंदों पर नाबाद 80 रन में नौ चौके और चार छक्के ठोके। लंब ने 13वें ओवर में इयान बटलर की चार गेंदों में दो चौके और विजयी छक्का लगाते हुए सीरीज पर इंग्लैंड की मुहर लगा दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें