फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! एक कुत्ता जो दिखाता है गजब का बैलेंस

Fri, 15 Feb 2013 01:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि संतुलन ही सुखी जीवन का सूत्र है। हम और आप भले ही बैलेंस कायम न कर पाते हो लेकिन जेल्डा ने अपनी लाइफ के साथ साथ कई चीजों को बैलेंस करना सीख लिया है। जेल्डा कोई और नहीं बल्कि बोर्डर प्रजाति का एक कुत्ता है जो अपनी मनपसंद डिशेज को सिर पर गजब के संतुलन के साथ साध लेता है।
विज्ञापन




























मेट्रो.को.यूके के मुताबिक एक तरफ जहां आम कुत्ते खाने पीने की चीजों को बर्बाद करके खाते हैं, जेल्डा एक जैंटलमेन की तरह उन्हें बैलेंस करके खाता है। कुत्ते का पूरा नाम कोली जेल्डा है और वो अपने मालिक के कहेनुसार अपने डिनर और अन्य सामान को बड़ी की सफाई और करीने से सिर पर सजा लेता है। काफी देर तक ये बैलेंस कायम रहता है।


















 पेन्सिलवेनिया में रहने वाली जेल्डा की मालकिन  रेबेका जानसन के अनुसार जेल्डा काफी धैर्यशील है। वो एक बार कहने पर ही खाने की चीजों को सधे हुए अंदाज में बैलेंस करता है। आमतौर पर कुत्तों में धैर्य नहीं होता। जेल्डा अपनी कुकीज, डिनर की प्लेट, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और यहां तक कि पानी के ग्लास को भी सिर, माथे और नाक पर बैलेंस करके रखता है। यही नहीं जेल्डा अपने सिर पर अंडे और दो दो संतरे रखकर भी रिकार्ड बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन






















रेबेका के अनुसार पहले जेल्डा नाक और सिर पर खाने की चीज रखने पर काफी अचंभित होता था। लेकिन वो इन चीजों को कभी गिराता नहीं था। अब तो आस पड़ोस के लोग भी फन के लिए जोल्डा के सिर पर चीजें रखकर बैलेंस देखते हैं। लेकिन जेल्डा कभी भी गुस्से में नहीं आता। वो फोटो क्लिक करने के लिए मासूम से पोज भी देता है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें