बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को गुजरात क्रिकेट संघ के इंडोर अकादमी के उद्घाटन के दौरान मोटेरा को दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी की घोषणा की। पिछले साल ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट के बाद गुलाबी गेंद से भारतीय सरजमीं पर यह दूसरा मुकाबला होगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'इंग्लैंड की टीम मौजूदा स्थिति (कोविड-19 महामारी) में पूरे देश का भ्रमण नहीं करेगी। केवल तीन शहर हैं जहां बीसीसीआई जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) बना रहा है। दो टेस्ट और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय अहमदाबाद में होंगे। बीसीसीआई की संचालन टीम ने बहुत विचार-विमर्श के बाद पाया कि ये तीनों स्थल इन दोनों टीमों के लिए बायो-बबल बनाने के लिए उपयुक्त हैं। इंग्लैंड की सफल मेजबानी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का देश में आयोजन करने का दरवाजा खुल जाएगा। कोविड-19 के कारण आईपीएल के पिछले सत्र को यूएई में खेला गया था।