फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं टूटा हार का सिलसिला, पहले वनडे में भी मिली हार

Mon, 13 Jan 2014 10:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड एशेज में मिली करारी हार के बाद वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से अपना बदला चुकता करने के मूड में था लेकिन उसे पहले ही वनडे में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार झेल चुकी इंग्लैंड का वनडे में भी शुरुआत खराब रही और उसे पहले ही मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

मेहमान टीम की ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर यह लगातार छठी हार है। एशेज में सभी पांचों मैच इंग्लैंड हार गया था।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 269 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 26 गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन


‘मैन ऑफ द मैच’ ओपनर एरोन फिंच ने 128 गेंद में 121 जबकि डेविड वॉर्नर ने 72 गेंद में 65 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 163 रन जोड़े।

कप्तान माइकल क्लार्क ने 43 रन का योगदान किया। इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा और वह मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए।

जबकि गैरी बैलेंस ने 79, इयोन मोर्गन ने 50, इयान बेल ने 41 और जोस बटलर ने 34 रन का योगदान किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्लिंट मैके ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें