फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्ली टिप्पणी के शिकार हुए इंग्लैंड के पेसर आर्चर, कहा- यह मंजूर करने लायक नहीं

Wed, 18 Mar 2020 07:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को सोशल मीडिया पर नस्ली टिप्पणी का सामना करना पड़ा है। गेंदबाज ने अधिकारियों से इस मुद्दे से निपटने की बात कही है। आर्चर ने इंस्टाग्राम पर आए मैसेज का फोटो पोस्ट किया और लिखा कि वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्यों लोग इस तरह की टिप्पणी करते हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैंने इस पर प्रतिक्रिया देने के बारे में बहुत सोचा और मुझे उम्मीद है कोई इस तरह की बातों से रोज न जूझे। यह मंजूर करने लायक नहीं है और मेरे विचार में इस मुद्दे को अच्छी तरह से निपटाना चाहिए।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें