कोरोना वायरस के खतरे के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से एक पहेली पूछी। बीसीसीआई ने अपने टि्वटर पर एक धुंधली सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें पूछा गया, 'दोनों ओपनर्स को पहचानो?'
इस तस्वीर में टीम इंडिया के दो ओपनर पारी की शुरुआत के लिए पिच पर जाते दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों ओपनर्स की पीठ दिखाई दे रही और उनकी जर्सी पर लिखे उनके नाम भी धुंधले हैं। हालांकि, फैंस ने बीसीसीआई को इस सवाल का सही जवाब बता दिया।
एक यूजर ने लिखा, 'ये साझेदारी हम नहीं तोड़ेंगे।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'हिट्टू और गब्बर।'
एक और फैन ने लिखा, 'हिटमैन और गब्बर।'